भारतीय संविधान की 11वीं अनुसूची क्या है


भारत का  संविधान अपने आप में एक अद्भुत संविधान क्युकी ये सबसे बड़े लोकतान्त्रिक देश का सबसे बड़ा अब तक का संविधान है | संविधान का जब निर्माण हुआ था तब उस समय संविधान में  कुल 22 भाग और 8 अनुसूचियां थीं | उसके बाद संविधान में संवैधानिक संशोधनों के द्वारा अनुसूचियों की संख्या 8 से बढ़कर 12 हो गई है । संविधान संशोधन अधिनियम, 1992 के अंतर्गत क्रमशः संविधान के 73 वें और 74 वें संशोधन द्वारा 11वीं एवं 12वीं अनुसूची को संविधान में सम्मिलित किया गया हैं ।

जैसा की हमने आपको बताया कि भारत के संविधान में 73वें संविधान संशोधन अधिनियम के द्वारा 1992 में 11वीं अनुसूची (11th Schedule of Indian Constitution) को सम्मिलित किया गया था, इस अनुसूची में कई प्रकार के विषयों को शामिल किया गया जिनमे प्रमुख रूप से ग्रामीण विकास, गरीबी उन्मूलन, पंचायत की शक्तियां आदि को रखा गया | आज हम आपको इस पेज पर भारतीय संविधान की 11वीं अनुसूची में शामिल विषयों के बारे में विस्तार से आपको बातएंगे |

भारतीय संविधान की प्रस्तावना या उद्देशिका क्या है



इस पोर्टल के माध्यम से यहाँ भारतीय संविधान की 11वीं अनुसूची क्या है | संशोधन | 11th Schedule of Indian Constitution इसके बारे में पूर्ण रूप से बात होगी | साथ ही इस पोर्टल www.nocriminals.org पर अन्य संविधान की महत्वपूर्ण बातों और उसकी प्रमुख विशेषताओं के बारे में विस्तार से बताया गया है आप उन आर्टिकल के माध्यम से संविधान के बारे में भी विस्तार से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं |

संविधान संशोधन (Constitutional Amendment) क्या है

भारतीय संविधान में कितने भाग हैं

ग्यारहवीं अनुसूची में शामिल विषय

भारतीय संविधान की 11वीं अनुसूची (11th Schedule of Indian Constitution) में शामिल विषयो की सूची में जानकारी उपलब्ध करा रहे हैं जो कि इस प्रकार है इसमें कई प्रकार के विषयों को सम्मलित किया गया है |

Juvenile Justice Act 2000 in Hindi

  • कृषि विकास एवं विस्तार
  • भूमि विकास, भूमि सुधार लागू करना, भूमि संगठन एवं भूमि संरक्षण
  • पशुपालन,दुग्ध व्यवसाय तथा मत्यपालन
  • मत्स्य उद्योग
  • लघु सिंचाई, जल प्रबंधन एवं नदियों के मध्य भूमि विकास
  • वन विकास
  • लघु उद्योग जिसमे खाद्य उद्योग शामिल है
  • ग्रामीण विकास
  • पीने का शुद्ध पानी
  • खादी, ग्राम एवं कुटीर उद्योग
  • ईंधन तथा पशु चारा
  • सड़क, पुल, तट जलमार्ग तथा संचार के अन्य साधन
  • वन जीवन तथा कृषि खेती (वनों में)
  • ग्रामीण बिजली व्यवस्था
  • गैर परम्परागत ऊर्जा स्रोत

26 जनवरी को ही क्यों लागू हुआ संविधान

  • यांत्रिक प्रशिक्षण एवं यांत्रिक शिक्षा
  • प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा सम्बन्धी विद्यालय
  • गरीबी उन्मूलन कार्यक्रम
  • वयस्क एवं बुजुर्ग शिक्षा
  • पुस्तकालय
  • बाजार एवं मेले
  • सांस्कृतिक कार्यक्रम
  • अस्पताल, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जिनमे दवाखाने शामिल हैं
  • पारिवारिक समृद्धि
  • सामाजिक समृद्धि जिसमे विकलांग एवं मानसिक समृद्धि शामिल है
  • महिला एवं बाल विकास
  • समाज के कमजोर वर्ग की समृद्धि जिसमे अनुसूचित जाति और जनजाति दोनों शामिल हैं
  • लोक विभाजन पद्धति
  • सार्वजानिक संपत्ति की देखरेख

सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 क्या है

उपरोक्त वर्णन से आपको आज भारतीय संविधान की 11वीं अनुसूची क्या है | संशोधन | 11th Schedule of Indian Constitution in Hindi इसके बारे में जानकारी हो गई होगी | 11वीं अनुसूची (11th Schedule) के बारे में विस्तार से हमने उल्लेख किया है, यदि फिर भी इससे सम्बन्धित या अन्य किसी भी प्रकार की कुछ भी शंका आपके मन में हो या अन्य कोई जानकारी प्राप्त करना चाहते है, तो आप  हमें  कमेंट  बॉक्स  के  माध्यम  से अपने प्रश्न और सुझाव हमें भेज सकते है | इसको अपने मित्रो के साथ शेयर जरूर करें |

राजस्व विभाग (Rajaswa Vibhag) में प्रचलित प्रमुख शब्द

यदि आप अपने सवाल का उत्तर प्राइवेट चाहते है तो आप अपना सवाल कांटेक्ट फॉर्म के माध्यम से पूछें |

1 thought on “भारतीय संविधान की 11वीं अनुसूची क्या है”

Leave a Comment