भारत के प्रमुख विधि (लॉ) कॉलेज और विश्वविधालय की सूची


वर्तमान समय में हमारे देश में सिविल और क्रिमिनल मामलों के साथ ही साइबर क्राइम्स से सम्बंधित मामले निरंतर बढ़ते जा रहे है | इसी प्रकार इनकम टैक्स और जीएसटी को लेकर भी लोगो को एक लीगल एक्सपर्ट्स की आवश्यकता पड़ती है | हालाँकि समय को देखते हुए भारत सहित पूरी दुनिया में कानून अर्थात लॉ के क्षेत्र में करियर की संभावनाएं लगातार बढ़ती ही जा रही है | हालाँकि लॉ में करियर, आज सिर्फ न्याय तक ही सीमित नहीं है, बल्कि प्रशासन से लेकर मैनेजमेंट तक इसकी मांग निरंतर बढ़ती जा रही है |

इंडस्ट्री में लॉ प्रोफेशनल्स की कमी के कारण अब सीनियर सेकंडरी के बाद छात्रों को क्लैट के माध्यम से प्रवेश दिया जा रहा है | यदि आप भी लॉ अर्थात कानून की पढ़ाई करना चाहते हैं, तो आपको लॉ कॉलेज के बारे में जानकारी होना आवश्यक है | तो आईये जानते है, भारत के प्रमुख विधि (लॉ) कॉलेज और विश्वविधालय की सूची के बारें में |

इस पोर्टल के माध्यम से Top Law Colleges and Universities in India | भारत के प्रमुख विधि (लॉ) कॉलेज और विश्वविधालय की सूची के बारे में पूर्ण रूप से बात होगी | साथ ही इस पोर्टल www.nocriminals.org पर अन्य महत्वपूर्ण कानून (लॉ) के बारे में विस्तार से बताया गया है आप उन आर्टिकल के माध्यम से अन्य कानून (लॉ)  के बारे में भी विस्तार से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं |



कारण बताओ (शो कॉज) नोटिस क्या है

लॉयर किसे कहते है (What is a Lawyer)

मुख्यरूप से लॉयर उस व्यक्ति को कहा जाता है, जिसने कानून की पढ़ाई और प्रशिक्षण प्राप्त किया होता है | इसके साथ ही वह कानूनी दांवपेचों को जानने और समझने में कुशल होता है | दूसरे शब्दों में कहें तो, लॉयर किसी सरकार या उसकी एजेंसी द्वारा अधिकृत वह व्यक्ति होता है, जो लॉ की प्रैक्टिस करने के अलावा अपने मुवक्किलों को कानूनी मुद्दों पर सलाह देने का कार्य करते है |

कानून के यह पेशेवर अपने क्लाइंट के लिए वकील और एक एडवाइजर की भूमिका निभाते हैं। सिविल या क्रिमिनल से सम्बंधित प्रकरण में यह वादी या प्रतिवादी का पक्ष संबंधित अदालतों में रखते हैं। वह न्यायालय में अपने मुवक्किल की ओर से मुकदमा दायर करनें के साथ ही बहस भी करते हैं।

लोन एग्रीमेंट क्या होता है 

लॉयर का महत्व (Importance Of Lawyer)

कानून से जुड़े मामले और विस्तृत होते समाज के बीच वकीलों की भूमिका बेहद अहम हो गई है। वर्तमान समय में प्रत्येक दिन कोई न कोई टेक्निकल डेवलपमेंट या नया आविष्कार स्वाभाविक रूप से होता है, जिसके कारण सरकार को समय-समय पर नए कानून बनाने या पहले से बनें कानूनों में संशोधन करने की आवश्यकता होती है और ऐसे में नए कानूनों की जद में आने वालों के लिए पेशेवर कानूनी सलाह लेना जरूरी हो जाता है।

पार्टनरशिप डीड क्या है

भारत के प्रमुख विधि (लॉ) कॉलेज और विश्वविधालय की सूची (Top Law Colleges and Universities in India)

क्र०स० कालेज / विश्वविधालय का नाम
1.नेशनल लॉ स्कूल ऑफ इंडिया यूनिवर्सिटी (NLSIU), बैंगलोर
2.नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (NLU), दिल्ली
3.नलसर यूनिवर्सिटी ऑफ लॉ, हैदराबाद
4.भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT), खड़गपुर
5.वेस्ट बंगाल नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ़ जुरिडिकल साइंसेज, कोलकाता
6.नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (NLU), जोधपुर
7.सिम्बायोसिस लॉ स्कूल, पुणे
8.जामिया मिलिया इस्लामिया (JMI), दिल्ली
9.गुजरात नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, गांधीनगर
10.राजीव गांधी राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, पटियाला
11.नेशनल लॉ इंस्टीट्यूट यूनिवर्सिटी (एनएलआईयू), भोपाल
12.कलिंग इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी, भुवनेश्वर
13.भारतीय विधि संस्थान, दिल्ली
14.डॉ० मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, लखनऊ
15.डॉ० बीआर अंबेडकर कॉलेज ऑफ लॉ, विशाखापत्तनम
16.विधि संकाय, दिल्ली विश्वविद्यालय, दिल्ली
17.विधि संकाय, बनारस हिंदू विश्वविद्यालय, वाराणसी
18.भारती विद्यापीठ न्यू लॉ कॉलेज, दिल्ली
19.आईएलएस लॉ कॉलेज, पुणे
20.आर्मी इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ (AIL), मोहाली
21.एमिटी लॉ कालेज, नोएडा
22.यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ लॉ, बैंगलोर विश्वविद्यालय, बैंगलोर
23.एमएस रमैया कॉलेज ऑफ लॉ, बैंगलोर
24.निरमा विश्वविद्यालय, अहमदाबाद
25.बैंगलोर इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल स्टडीज, बैंगलोर
26.फैकल्‍टी ऑफ लॉ, अलीगढ़ मुस्लिम युनिवर्सिटी, अलीगढ़
27.भारती विद्यापीठ न्‍यू लॉ कॉलेज, पुणे
28.यूनिवर्सिटी स्‍कूल ऑफ लॉ एंड लीगल स्‍टडीज, गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्‍थ यूनिवर्सिटी, दिल्‍ली
29.वेस्ट बंगाल नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ़ जुरिडिकल साइंसेज, कोलकाता
30.इंदौर इंस्टिट्यूट ऑफ़ लॉ, इंदौर

बिक्री विलेख पंजीकरण      

मित्रों उपरोक्त वर्णन से आपको आज Top Law Colleges and Universities in India | भारत के प्रमुख विधि (लॉ) कॉलेज और विश्वविधालय की सूची के बारे में जानकारी हो गई होगी | इन सब के बारे में विस्तार से हमने उल्लेख किया है, यदि फिर भी इससे सम्बन्धित या अन्य अधिनियम से सम्बंधित किसी भी प्रकार की कुछ भी शंका आपके मन में हो या अन्य कोई जानकारी प्राप्त करना चाहते है, तो आप  हमें  कमेंट  बॉक्स  के  माध्यम  से अपने प्रश्न और सुझाव हमें भेज सकते है | इसको अपने मित्रो के साथ शेयर जरूर करें |

Rental Agreement Format in Hindi   

यदि आप अपने सवाल का उत्तर प्राइवेट चाहते है तो आप अपना सवाल कांटेक्ट फॉर्म के माध्यम से पूछें |
Leave a Comment